कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर गंभीर घटना सामने आई है। युवक के पिता ने अपनी भाभी पर बेटे के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काटने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर दी। घटना के बाद परिजन युवक को आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार देर शाम थाने पहुंचा। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे (काल्पनिक नाम अमित) के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी (काल्पनिक नाम अमृता) ने कथित तौर पर मुंह से काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल युवक को लेकर तत्काल घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सजेती पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।मामले में सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली थी। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, श्री कृष्णकान्त यादव।
