- विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा श्रीमती फायजा बानो, उप निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा उमराव सिंह, प्रधान आरक्षक (चालक) विशेष शाखा मुन्नीलाल अहिरवार तथा आरक्षक (अ) प्रबंध शाखा श्रीमती सुमित्रा थापा को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती इरमीन शाह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की जानकारी दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती इरमीन शाह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की जानकारी दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।


.jpeg)
