दिनांक-02.10.2026 को करीब 01:00 बजे झांसी रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में युवती का शव बरामद हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया।
परिजनों की तहरीर पर साथ में कोचिंग करने वाले नामजद युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है, जो वीडियोग्राफी एवं पैनल के माध्यम से कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य, अभियुक्त की लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।
वहीं, स्थानीय पुलिस चौकी पर लापरवाही के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है; जांच में दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।