Type Here to Get Search Results !

दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर (वेद गुप्ता)। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं भारतीय कला-संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम / प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम, निदेशक प्रो अर्चना वर्मा,विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा निगम,, चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, साहित्यिक प्रभारी प्रो अंजलि श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रभारी, संयोजिका प्रो रुचिमिता पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा शास्त्रीय एवं सुगम संगीत, नृत्य, लोकनृत्य, गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल, प्रो रचना प्रकाश एवं प्रो विजय तिवारी द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के नाम हैं, अभिव्यंजना, अदिति, हर्षिता, प्रिया, संजना, चेतन्या, स्मृति, यशी, शीतल, संध्या,ताहिरा, सैयदा, आदि, 50से अधिक छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

विभिन्न श्रेणियों के विजेता इस प्रकार है

एकल गायन उपशास्त्रीय -

एकल गायन लोकप्रिय -

एकल नृत्य -

कार्यक्रम का संचालन अर्पिता और आर्या ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम की सफलता में सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों का , कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संयोजक, प्रो रुचिमिता पांडे द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक media coverage डॉ अर्चना दीक्षित द्वारा किया गया।

यह आयोजन छात्राओं में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

प्रथम स्थान प्राप्त किया

Sufi - स्मृति पांडे

लोक गीत अभिव्यंजना

फिल्मी परी

शास्त्रीय वैष्णवी

तबला एकल प्रिया गोस्वामी

डांस शास्त्रीय आस्था

उपशास्त्रीय अनुराधा

फिल्मी chaitanya

समूह लोक गीत अभिव्यंजना एंड ग्रुप

समूह नृत्य शालिनी एंड ग्रुप

वृन्द वादन अदिति एंड ग्रुप

युगल नृत्य शालिनी एंड नंदिनी

युगल गायन वेदिका एंड जाह्नवी