- भगोडे धोखेबाज इरफान की तलाश में थाईलैंड से भारत आने के बाद कानपुर में ढूंढ निकाला, लेकिन आरोपी इरफान के घर पहुंचने पर मारापीटा गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया
महिला द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि जब वह उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए उसके घर पहुंचीं, तो उनके साथ मारपीट की गई तथा उन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया। महिला के अनुसार, धर्म परिवर्तन के बाद ही विवाह करने तथा उनके साथ विवाहोत्तर जीवन व्यतीत करने की बात कही गई।
प्राप्त सूचना एवं महिला की शिकायत के आधार पर थाना अनवरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला द्वारा यह भी बताया गया है कि वह थाईलैंड में व्यापार करती हैं तथा वहां कैंटीन एवं रेस्टोरेंट का संचालन करती हैं। उनके द्वारा दी गई धनराशि में व्यापार से प्राप्त आय के अतिरिक्त कुछ धनराशि अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए जाने की बात भी बताई गई है। उक्त तथ्यों का परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त सेंट्रल,अतुल श्रीवास्तव
