Type Here to Get Search Results !

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक...? 24 वर्षीय भागीरथ ने उठाया खौफनाक कदम


बेगमगंज  (शब्बीर अहमद)।    रायसेन जिले के बेगमगंज थाना अंतर्गत ग्राम कीरतपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। भागीरथ पंथी, पिता राजकुमार पंथी ने रात करीब 8:30 बजे नशा करके घर आया मकान के अंदर म्याल में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी।


बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके में रहने को लेकर परेशान था। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी भवन में रखवा दिया बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।



युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक का करीब दो वर्ष का एक पुत्र है और ससुराल राहतगढ़ में है।
पुलिस अब पूरे मामले की परिस्थितियों और मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है