- तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
कानपुर, उत्तर प्रदेश (वेद गुप्ता)। कानपुर में दशहरा से पहले रावण को लेकर एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में एक एम्बुलेंस की छत पर रावण का विशाल पुतला रखा दिखाई दे रहा है।

तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि युद्ध से पहले ही रावण का BP लो हो गया और उसे एम्बुलेंस से ले जाने की नौबत आ गई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।