- दीपावली बोनस के रूप में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी को भेंट किया ट्रक, समाजसेवा की अनूठी मिसाल की क्लब ने की सराहना
अमित यादव ने दीपावली के अवसर पर अपने ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारी को बोनस के रूप में एक ट्रक उपहार स्वरूप दान किया। उनका यह सराहनीय कदम कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल है।
पूर्व सैनिक एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अमित यादव जी ने कहा कि हमने यह दान नहीं किया है क्योंकि वह कर्मचारी नहीं मेरे लिए मेरे छोटे भाई के समान है। अपनी इस बात से उन्होंने यह सिद्ध किया कि उन्होंने खुद की प्रशंसा ना करते हुए कर्मचारी को महत्व दिया।
इस पुनीत कार्य के लिए रोटरी क्लब ऑफ सागर नेक्सस की ओर से कांची रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी परिवार के सदस्यों ने अमित यादव का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा ने कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य निश्चित रूप से देशसेवा के समान हैं। अमित यादव ने अपने सेवाभावी कार्यों से समाज के बीच एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। रोटरी क्लब ऑफ सागर नेक्सस उनके इस अनुकरणीय योगदान की हार्दिक सराहना एवं अभिनंदन करता है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों एवं आरसीसी सदस्यों ने अमित यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अंगूरी ठाकुर, रोटरी क्लब ऑफ सागर नेक्सस के सचिव इंजीनियर अंकुर सिंह ठाकुर, रो. मोहित कुमार भल्ला, रो. मोह. अस्फाक सिद्दीकी, अनुजा ठाकुर, संगीता अहिरवार, डॉ. प्रमोद लारिया, रो. मनीष यादव, मनोज पवार, बृजेश मिश्रा, रोट्रेक्ट सचिव शोभित सिंह राजपूत, मुदित कुमार साहू, विनोद सिंह पवार, संदीप प्रजापति, सुनीता सिंह, निलेश पटेरिया, नंद कुमार मिश्रा, कैप्टन आर.एन. परोहा, विनोद कुमार सिंह, एवं अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब आफ सागर नेक्सस सचिव इंजीनियर अंकुर सिंह ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
