- प्रबंध संचालक द्वारा मिसरोद कार्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बैठक में वितरण ट्रांसफार्मरों (DTR) से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर फेल वितरण ट्रांसफार्मरों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त फेल डीटीआर को संबंधित एरिया स्टोर में अनिवार्य रूप से वापस जमा कराया जाए।
साथ ही, डीटीआर सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सर्वे कार्य को निर्धारित समय- सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वितरण ट्रांसफार्मरों की रीकंडीशनिंग कार्य की प्रगति बढ़ाने एवं इसमें तेजी लाने के भी निर्देश दिये।
श्री गर्ग ने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान सक्रिय एवं निष्क्रिय (Active एवं Inactive) बकायादार उपभोक्ताओं की सूची का अवलोकन कर निर्देशित किया कि बकाया राशि की वसूली हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा समस्त बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नियमानुसार विच्छेदित करते हुए बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने अटलांटिस एवं प्राइड सिटी जैसे इनडोर उपकेंद्रों से संबंधित फीडरों के बंद होने के कारणों की जानकारी ली तथा उक्त उपकेंद्रों में स्थापित पुराने/अनुपयोगी अथवा खराब इनडोर स्विचगियर के सुधार एवं प्रतिस्थापन में आ रही समस्या के स्थायी समाधान हेतु क्रय अनुभाग के माध्यम से लागत का विश्लेषण कर इनडोर स्विचगियर से संबंधित कार्य करने वाली कंपनियों के पैनल गठन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने 11 केवी हिनोतिया घरेलू फीडर पर अधिक संख्या में व्यवधान होने के संबंध में जानकारी लेते हुए उक्त फीडर पर किए गए रखरखाव कार्यों एवं SPEC पोर्टल पर दर्ज प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। इस दौरान रखरखाव कार्य के पूर्व एवं पश्चात अपलोड किए गए फोटोग्राफ का भी अवलोकन किया गया। फोटोग्राफ उचित तरीके से नहीं लिए जाने पर प्रबंध संचालक द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए रखरखाव कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के स्पष्ट एवं वास्तविक फोटोग्राफ SPEC पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु लाइन स्टाफ एवं कनिष्ठ अभियंताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये।
प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने मिसरोद कार्यालय में समीक्षा के उपरांत मिसरोद उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने उपकेन्द्र परिसर के भीतर उगी अनावश्यक झाड़ियों एवं वनस्पति को तत्काल हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने 8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के रखरखाव के संबंध में भी जानकारी ली। पावर ट्रांसफार्मर के पिछले रखरखाव के आधार पर प्रबंध संचालक महोदय ने आगामी सप्ताह में उक्त ट्रांसफार्मर का निर्धारित रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बनाए रखने, तकनीकी उपकरणों के समयबद्ध रखरखाव, वितरण ट्रांसफार्मरों के बेहतर प्रबंधन, उपभोक्ता इंडेक्सिंग की शुद्धता तथा राजस्व वसूली के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

.jpeg)