समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही पड़ोसी मध्यप्रदेश में सपा नेताओं की अय्याशियों और काली करतूतों को पंख लग गए हैं। खासकर, जिलाध्यक्षों के कारनामों से सपा को राजधानी में मुंह दिखाना दूभर हो गया है।
पहले बात पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी वाहिद अली की, जोकि वाहन चोरी के अंतर्राज्यीय गिरोह को भोपाल से संचालित कर रहा था। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से चोरी के बाद लक्जरी गाड़ियां भोपाल लाई जाती थीं। आरटीओ के फर्जी कागजात बनवाने के बाद गाड़ियों को बेच दिया जाता था। सामान्यत: 15 से 22 लाख रुपए की गाड़ी को यह गिरोह 5 से 10 लाख के बीच बेचता था। सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी वाहिद अली का काम दिल्ली, नोएड़ा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और लखनऊ से आने वाली चोरी की गाड़ियों के भोपाला आरटीओ से फर्जी कागजात तैयार करवाने के साथ ही बिकवाना होता था। गाड़ी चोरी करके आने वालों को भोपाल में छुपने के लिए ठिकाना भी मुहैया करवाता था। इस काले कारोबार का भंड़ाफोड़ बीते साल एमपी नगर पुलिस ने करते हुए वाहन चोरों के गिरोह को दबोचा था। नतीजे में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी वाहिद अली को करीब छह महीने भोपाल की गांधी नगर सेंट्रल जेल में बिताने पड़े थे।
अब बात मौजूदा भोपाल जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा की, जिनकी अय्याशियों के कारण कई बार मंच पर जूतम पैजार की नौबत आ चुकी है। विष्णु शर्मा की पत्नी ने कई बार सपा के प्रदेशाध्यक्ष गौरी सिंह यादव से भरी सभा में और पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आकर चिल्ला-चिल्लाकर शर्मा की औरतखोरी का खुलासा करके कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद भी सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने अपने जिलाध्यक्ष की अय्याशियों पर लगाम लगाने के बजाय हंस कर टालते आ रहे हैं।
सोमवार की रात का वाकया
सपा जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा को उसकी ही पत्नी ने सोमवार की रात (2 अप्रैल,2012) को समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीला भारती के घर पर रंगरेलियां मनाते धर दबोचा। सपा नेत्री का घर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, अयोध्या नगर में हैं, वहां शर्मा की पत्नी और शर्मा के दो साले रात को जा धमके। जोर-जोर से दरवाजा पीटने के बाद भी काफी देर बाद शीला भारती ने दरवाजा खोला। सामने शर्मा की पत्नी को देखते ही अस्तव्यस्त हालत वाली शीला ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन शर्मा की पत्नी ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अपने भाईयों के साथ अंदर घुस गई। अंदर आदमजात हालत में दारु के नशे में सपा जिलाध्यक्ष शर्मा पड़ा था और उसके बगल में ही शीला के अंग वस्त्र बिखरे पड़े थे। यह नजारा देखने के बाद शर्मा की पत्नी को आग लग गई और लात घूसों से शर्मा के साथ ही सपा नेत्री शीला की धुनाई शुरु कर दी। शर्मा के सालों ने भी अपने अय्याश जीजा को जमकर पीटा और शीला को बिना कपड़ों की हालत में बालों से पकड़कर घसीटा। इस हंगामें के कारण मोहल्ले वाले भी जमा हो गए, लेकिन शर्मा को देखते ही बोले कि, अरे यह तो हमेशा यही रात-रात भर रुकता है। बहरहाल, शर्मा को जमकर जूतों से पीटने के बाद उसके साले घसीटकर साथ ले गए। उस दिन से ही शर्मा पब्लिक में सामने
नहीं आ रहा है और मोबाइल पर पूछने पर जवाब होता है कि, अभी दो चार दिन के लिए दादा यानि प्रदेशाध्यक्ष गौरी सिंह यादव के साथ लखनऊ आया हूं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देनी है।
अकेली है शीला
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीला भारती के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है और वह अकेली अयोध्या नगर वाले मकान में रहती है। समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने से पहले शीला मिनाल मॉल के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। तत्कालीन समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष राखी शर्मा ने पार्टी में शामिल किया था। बासद के दिनों में शीला पर प्रदेशाध्यक्ष गौरी सिंह यादव की बढ़ती मेहरबानियों से परेशान और छींटाकसी के कारण राखी शर्मा ने सपा को बाय बाय करके कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गर्इं। उसके बाद शीला को अचानक ही जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद प्रदेशाध्यक्ष गौरी यादव ने दे दिया। सपा के धरना प्रदर्शन में गौरी सिंह यादव और विष्णु शर्मा के बीच में बैठने वाली शीला भारती के खिलाफ बात करने वाले की जगह सपा में नही रहती है।
समाजवादी पार्टी का समाजवाद
सितंबर 24, 2012
0
Tags