Type Here to Get Search Results !

बांके से काट कर टेलर की हत्या

ब्यूरो, शाहजहांपुर

बांके से काट कर टेलर की हत्या
बीती देर रात सिलाई की दुकान बंद कर अपने घर जा रहे टेलर को अज्ञात बदमाशों ने बांके से काट कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गये।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना चुंगी निवासी सुनील (30 साल) पुत्र श्रीराम शहबाजनगर मोड़ पर सिलाई की दुकान चलाता है। बीती रात जब दुकान बंद कर 9 बजे के करीब अपने घर जा रहा था तो रोड किनारे घात लगाये बैठे अज्ञात बदमाशों ने धारदार बांके से अनगिनत वार कर उसकी हत्या कर दी। खून में लथपथ रोड किनारे अंधेरे में काफी देर तक सुनील पड़ा रहा। साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस पहुंची और उसके शव को पंचनामें के लिये ले गयी। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।