Type Here to Get Search Results !

बायोमैट्रिक व्यवस्था से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

सांसद व डीएम ने किया ड्राईविंग स्मार्ट कार्ड का शुभारम्भजिलाधिकारी राजमणि यादव तथा सांसद मिथिलेश कुमार ने उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड बनने का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस की इस बायोमैट्रिक व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड बनने शुरू हो गये है। इससे लाइसेंस धारकों को काफी सुविधा होगी। अब सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल, डुप्लीकेट आदि इसी व्यवस्था के अन्तर्ग बनाये जायेंगे।
सांसद मिथिलेश कुमार ने भी ड्राइविंग लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया अपनाते हुये अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनावाया। इस मौके पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी दरोगा सिंह सहित परिवहन विभाग का स्टाफ मौजूद था।