रेलिक रिपोर्टर, भोपाल
टीटी नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है।
अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता का आठवां चक्र सम्पन्न
आठवें चक्र की समाप्ति पर टेबल नम्बर 1 पर मुम्बई के गुरप्रीत सिंह ने राजस्थान के शेरसिंह को निमजो इंण्डियन डिफेंस में कड़े संघर्ष के बाद हराया। टेबल नम्बर 2 पर मुम्बई के रवि भावे ने क्वीनपान ओपनिंग करते हुये सफेद मोहरों से खेलते हुए कानपुर के हरिओम शर्मा को हारने के लिए मजबूर कर दिया। टेबल नम्बर 3 पर भुवनेश्वर के फीडे मास्टर सौम्यरंजन मिश्रा ने मुम्बई के पीबी बिल्लारे को हराया। टेबल नम्बर 4 पर राजस्थान के तरूण शर्मा ने उड़ीसा के परीद मानस को हराया।
मेजबान मध्यप्रदेश के टेबल नम्बर 5 पर कपिल सक्सेना और छत्तीसगढ़ के संतोष कौशिक के बीच बाजी बराबरी पर छूटी। मध्यप्रदेश के ही दीपक चिवन्डे ने गुजरात के शैलेष इसरानी को हराया। कल प्रतियोगिता के नवां व अंतिम चक्र खेला जाना है।
प्रतियोगिता के अंक इस प्रकार है-
मुम्बई के गुरप्रीत सिंह एवं मुम्बई के ही रवि भावे 7 अंक, सौम्य रंजन मिश्रा 7 अंक, तरूण शर्मा 6.5 अंक, आरके मिश्रा 6 अंक, गोपा कुमार 6 अंक, सोनी कृष्ण 6 अंक, सुमंत्रे 6 अंक, कपिल सक्सेना 5.5 अंक, संतोष कौशिक 5.5 अंक, संजीव कुमार 5.5 अंक, मेनहाजुल हुडडा 5.5 अंक, दीपक चिवन्डे 5 अंक, सिन्हा सुजीत कुमार 5 अंक, हर्ष पीआर 5 अंक, श्रवणनन अरूण कुमार बी 5 अंक, रूप सौरभ 5 अंक और मानस कान्ति मण्डल 5 अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
रवि भावे, गुरप्रीत सिंह, सौम्य मिश्रा 7-7 अंक के साथ बराबरी पर
नवंबर 17, 2014
Tags
.jpg)
