सिविल अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं अपशब्दों का उच्चारण के साथ जान से मारने की धमकी आए दिन दिए जाने से परेशान होकर सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने लामबंद होकर ड्रेसर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
![]() |
| थाने में रिपोर्ट कराते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
सिविल अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर अशोक धानक ने बीती रात करीब 12 बजे सिक्यूरिटी गार्ड रविन्द्र के साथ अपशब्दों का उपयोग करते हुए झूमा झटकी की और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया। इसके अतिरिक्त विशाल नामक एक स्थाई स्वीपर के साथ भी बुरा वर्ताव किया। इसके पहले भी कई दिनों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार कर धमका रहा था। इसी से परेशान होकर सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लामबंद हो गए और थाने पहुंचकर सामूहिक रूप से डेÑसर अशोक धानक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही एसडीएम डीके सिंह एवं एसडीओपी गिरीश बोहरे को भी उसके खिलाफ कार्रवाई का ज्ञापन सौंपा।
शिकायत करने वालों में रविन्द्र, विशाल, खुशाल, सचिन, संतोष नामदेव, खुमान सिंह, आकाश, अंगूरी बाई, सतीश, रंजीत, गीताबाई, सपना बाई, लता बाई, अनीता बाई, रोशनी बाई, ललिता बाई, लक्ष्मी बाई, संध्यारानी, माला बाई, संगीता बाई, छाया बाई, गायत्री बाई, मुकेश कु मार सहित ढेड़ दर्जन कर्मचारी थे।
