रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज, रायसेन.
शनिवार
की रात्रि करीब आठ बजे भोपाल रोड पर अकेली पैदल जा रही एक 14 वर्षीय
किशोरी को देखकर एक ट्रक चालक ने अपना वाहन रोक लिया और उसे ट्रक में
बिठाने का प्रयास किया। नजदीक ही मिर्जा पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने यह
दृश्य देखा तो भागते हुए ट्रक के पास पहुंचे, जिन्हे आता देख ट्रक चालक
तेजी से ट्रक लेकर भाग निकला। कर्मचारी किशोरी को अपने साथ पेट्रोल पम्प पर
ले आए और किशोरी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मंदबुद्धि होने से किशोरी के घर और अभिभावकों
का पता नहीं चला
पुलिस सूत्रों के अनुसार
14 वर्षीय उक्त किशोरी जो कि मानसिक रूप से कमजोर दिखाई दी, अपना नाम जानकी
जाटव उर्फ गुड्डी पिता नाम राजेन्द्र जाटव बता रही थी। माता पिता दोनों की
मृत्यु होने और एक भाई होने की बात भी उसने बताई साथ ही भाई की ससुराल
सागर में होना बताया, लेकिन अपने घर का पता सही सही नहीं बता पा रही थी।
बेगमगंज थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर माधवी अग्निहोत्री ने अपनी
कस्टडी में लेकर काफी पूछताछ की, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। पुलिस ने उसके
बताए मुताबिक जानकारी ट्रेस करने का प्रयास किया, तब भी उसके घर का पता
नहीं चल सका। पुलिस ने गैरतगंज सब सेंटर चाइल्ड लाइन टीम के मेम्बर पर्वत
सिंह को बुलाकर किशोरी को उसके हवाले कर दिया। पर्वत सिंह उक्त किशोरी को
लेकर जिला मुख्यालय चाइल्ड लाइन पहुंचे और सेंटर प्रभारी ललित श्रीवास्तव
को सौंप दिया। उन्होने भी किशोरी के घर का पता लगाने का काफी प्रयास किया,
जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो सोमवार को किशोरी को भोपाल ले जाकर चाइल्ड
वेल्फेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया है।
अज्ञात किशोरी की शिनाख्त नहीं होने से भेजा चाइल्ड लाइन
नवंबर 17, 2014
Tags
