Type Here to Get Search Results !

रवि भावे, गुरप्रीत सिंह, सौम्य मिश्रा संयुक्त रुप से शीर्ष पर

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल
 
तात्याटोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। छ: चक्र समाप्ति के बाद टेबल नंबर 1 पर मुम्बई के रवि भावे व गुरप्रीत सिंह के बीच खेली गई बाजी बराबरी पर छूटी। वहीं टेबल नम्बर 2 पर भुवनेश्वर के फीडे मास्टर सौम्यरंजन मिश्रा ने अलेखाइन डिफेंस खेलते हुए मुम्बई के संजीव कुमार को 31 चालों में शानदार तरीके से हराया। 


रवि भावे, गुरप्रीत सिंह, सौम्य मिश्रा संयुक्त रुप से शीर्ष पर

अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता का छठवां चक्र समाप्त
 
टेबल नम्बर 3 पर राजस्थान के शेर सिंह तथा छत्तीसगढ़ के संतोष कौशिक के बीच कड़े संघर्ष के बाद बाजी बराबरी पर छूटी। महत्वपूर्ण मुकाबलों में उड़ीसा के सुधीर कुमार बेहरा ने काले मोहरों से खेलते हुये कोलकाता के भौमिक विभास को, उड़ीसा के परिदास मानस्२ा सफेद मोहरों से खेलते हुये चेन्नई के सरावनन अरूण कुमार बी को, कानपुर के हरिओम शर्मा ने काले मोहरों से खेलते हुए दिल्ली के हिमांशु मुदगल को और विपुल सुभाषी ने गुजरात के जितेन्द्र सिन्हा को पराजित किया। मेजबान मध्यप्रदेश के कपिल सक्सेना ने सिसिलियन डिफेंस के विरूद्व अजय बाफना को हराया। मध्यप्रदेश के ही बृजेष उपाध्याय ने सिवांगनन गनेशन को, दीपक चिवन्डे ने तेलंगाना के परमेश को हराया। प्रतियोगिता नौ चक्रों में खेली जानी है। प्रतियोगिता के अभी तीन चक्र बाकी है।
प्रतियोगिता में शातिरों के अंक इस प्रकार है- पटना के मनीष कुमार 4.5 अंक, आरएसबी इंदौर के आरके मिश्रा 4.5 अंक, मुम्बई के पीबी बिल्लारे 4.5 अंक, पटना के एम हौडा 4.5 अंक, राजस्थान के तरूण शर्मा 4.5 अंक, पटना के प्रीतम सिंह 4.5 अंक।