नगर के बहादुर सागर तालाब की सफई के लिये नगरपालिका, राजगढ नाका मित्र मंडल, उर्स कमेटी एवं त्रिवेणी परिवार की पहल का अब असर दिखाई देने लगा है। कई समाजसेवी संगठन एवं संस्थाएं स्वप्रेरित होकर जलकुंभी की सफई के लिये आगे आकर निस्वार्थ भावना से काम कर रही है।
![]() |
| सफाई करते विभिन्न संगठन के लोग |
तालाब की सफई में निजी बस चालक परिचालक संघ एवं थोक उपभोक्ता भंडार के सेवायुक्तो के अलावा नागरिकों ने भी इस महायज्ञ में अपने श्रम की आहूति दी। तालाब में बोट के माध्यम से जलकुंभी निकालने के कार्य में निजी बस वाहन चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष सैयद सोनू अली, उपाध्यक्ष हाजी लाला, मेघनगर के रईसभाई धन्नालाल गुर्जर, हेमेन्द्र माली का सक्रिय सहयोग रहा। थोक भंडार की गैस सर्विस के हॉकर मोहनलाल, बाथुभाई, रणजीत, गौरव, विकास, रामू, अशोक, मोहम्मद, नेमा, पिंटू के अलावा नगर के युवा वर्ग में प्रणव भट, मोहन गोलानी, मांगीलाल भूरिया, बहादुर हटिला, जेसीबी चालक धुमा डामोर सहित बडी संख्या में उत्साही युवकों ने बडा तालाब सफ ाई अभियान में प्रात: 9 से दोपहर 3 बजे तक जलकुंभी निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीएमओ एमआर निंगवाल सहित संस्थाओं के पदाधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे।
