Type Here to Get Search Results !

बाल दिवस पर आयोजित ‘हार्स शो’ को बच्चों ने सराहा

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
बाल दिवस पर आयोजित ‘हार्स शो’ को बच्चों ने सराहा
खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र की राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विशेष हार्स शो का आयोजन किया, जोकि बिशनखेड़ी में प्रात: नौ बजे से शुरु हुआ। 

एक हजार छात्रों के सामने राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने हार्स शो में दी 
आकर्षक प्रस्तुति

एक घण्टे तक चले शो में शो जम्पिंग और जिमनास्टिक जम्पिंग का शानदार प्रदर्शन किया। 

बाल दिवस पर आयोजित ‘हार्स शो’ को बच्चों ने सराहाइस शो को देखने के लिए भोपाल के विभिन्न स्कूलों के लगभग एक हजार बच्चे मप्र राज्य घुड़सवारी परिसर पहुंचे थे। इस हार्स शो में अकादमी के अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार फराज खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सबसे ज्यादा फराज खान को सराहा। अकादमी के लगभग 15 घुड़सवारों ने एक घण्टे तक हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के इस शानदार करतब को नन्हें बच्चों ने मुक्तकंठ से सराहा। यह हार्स शो ब्रिगेडियर धर्मवीर सिंह बिश्नोई के मार्गदर्षन में आयोजित किया गया। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बताया कि बाल दिवस पर आयोजित यह शो घुड़सवारी के प्रति बच्चों को आकर्षित करने के लिए विषेष रूप से किया गया था। बच्चों ने भारी संख्या में भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया।