Type Here to Get Search Results !

भैरव कालअष्टमी पर रंगारंग आयोजनों की धूम

रेलिक रिपोर्टर, बामनिया, झाबुआ.
 
अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल और श्री युवा खेतलाजी भक्त के संयुक्त तत्वावधान में सोनाणा खेतलाजी भेरूजी का जन्मोत्सव ‘भेरव कालअष्टमी‘ धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरूवार को रात्रि में भजन संध्या व जगराता किया गया। 


 भैरव कालअष्टमी पर रंगारंग आयोजनों की धूमजिसमें माधुरी वैष्णव एंड पार्टी मुंगेला व राजस्थान के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। राजस्थान के कलाकारों ने सिर पर 9 गिलास पर मटकी रखकर, सिर पर आग जलाकर मटकी रखकर जैसे कई हैरत अंगेज एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और दर्शकों की दाद बटोरी। शुक्रवार को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: श्री राम मंदिर पहुंची। सोनाणा खेतलाजी की प्रतिमा का प्रक्षाल कर चौला, इत्र, फू ल आदि चढ़ाकर पालना झुलाकर जन्मोत्सव मनाया। मां अंबे व सोनाणा खेतलाजी की महाआरती के बाद कंकु के छापे लगाए गए एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया।