Type Here to Get Search Results !

दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रुप से घायल

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद.

घायल मानसिंह
घायल मानसिंह
सुसराल से घर लौट रहे बाईक संवार दम्पती से गाय टकरा गई, जिसके कारण पिता और पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानाकरी के अनुसार मानसिंग पिता हकरा मेंडा 32 वर्ष निवासी लालगढ़ (थांदला) अपनी पत्नी शांती व पुत्री मधु के साथ कुंडाल अपनी पत्नी के घर आया था। यहां से शुक्रवार शाम को लालगढ़ लौटते वक्त करडावद के समीप बाईक के सामने अचानक गाय के आ जाने से तीनों टकराकर बाईक से गिर गए। जिसके कारण पिता और पुत्री को गंभीर चोंट आई। दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया।