Type Here to Get Search Results !

बाल मेले में बच्चों ने जमकर की मस्ती

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद.
 
चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर आयोजित बाल मेले बच्चों की खुशी का ठिकाना नही रहा। चाट पकोडी, पाव भाजी, आइस्क्रीम, खमण जैसे व्यंजनों का जमकर मजा लिया। 


मेले का आनंद उठाते बच्चे व अन्य
यह आयोजन शासकीय कन्या शाला प्रांगण में युवा जागृति मंच ने किया था। एसबीआई लाईफ की ओर से मेले में स्टाल लगाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरूस्कार देकर उनका उत्साह बढाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद पाटीदार, रतलाम शाखा प्रबंधक नवनीत बक्षी, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज जानी, पार्षद राकेश मांडोत मौजूद थे। मंच द्वारा 19 वर्षों से इस आयोजन को लगातार किया जा रहा हैं। बाल मेले में पांच हजार से अधिक बच्चों और उनके परिजन ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर एसबीआई लाईफ के अमित मिस्त्री, अर्पित जानी, नरेश नारायण शुक्ल, विनोद बाफना, अशोक झाडमता, संतोष मेहता, मनोज ओरा, अजय मेहता, रवि मेहता, विजय भंडारी, कैलाश मिस्त्री, पन्ना मालवी, मनीष अग्रवाल मौजूद थे।