Type Here to Get Search Results !

मुम्बई तथा छत्तीसगढ़ चार अंकों के साथ शीर्ष पर

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल

मुम्बई तथा छत्तीसगढ़ चार अंकों के साथ शीर्ष पर
तात्याटोपे स्टेडियम स्टेडियम, भोपाल में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा के चार चक्र शनिवार को पूरे हो गए। अब प्रतियोगिता रोमांचक दौर में है। 

अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज व्यक्तिगत स्पर्धा का चौथा चक्र संपन्न
 
व्यक्तिगत स्पर्धा में कुल नौ चक्र खेले जाने है। मुम्बई के गुरप्रीत सिंह मरास, भावे रवि और संजीव कुमार तथा छत्तीसगढ़ के संतोष के कौशिक चार अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि आरएसबी भुवनेश्वर, आरएसबी पटना और एसएसबी पटना के साढ़े तीन अंक है। महत्वपूर्ण मुकाबलों में आरएसबी मुम्बई ने आरएसबी कोलकाता को 1-0 अंकों से, आरएसबी मुम्बई ने आरएसबी इंदौर को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता को पांचवां चक्र कल खेला जाएगा। और दर्शकों की भारी भीड़ विषेष आकर्षण का केन्द्र रही।