दो माह पुर्व 12 सिंतबर को एक नाबालिग लडकी से छेडखानी करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी रोहित पिता मुकेश सरगना निवासी पालेडी को पुलिस ने रायपुरिया बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बनी की रहने वाली एक सोलह वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ आरोपी रोहित अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोजाना इशारेबाजी करता था।
![]() |
| पुलिस हिरासत में रोहित |
हद तो तब हुई जब रोहित 12 सिंतबर को लडकी की स्कू ल की छुट्टी होने के बाद से इशारेबाजी करता हुआ उसके पीछे उसके घर तक जा पहुंचा। लडकी ने इस बात की जानकारी अपने परिजनो को दी और इसकी रिर्पोट नामजद चार आरोपियो के खिलाफ 14 सिंतबर को पुलिस थाने पर की। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। जिसमे तीन आरोपी अंतिम, बादल एंव मुकेश की गिरफ्तारी 15 सितंबर को हो गई थी। रोहित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 15 नंवबर को रायपुरिया चौराहे पर रोहित मुंह पर कपडा बांधकर बेैठा था। जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस ने उसे धरदबोचा।
रोहित के पिता ने भी की थी मारपीट की रिर्पोट
नाबालिग लडकी से छेडखानी के मामले मे रोहित के पिता मुकेश प्रेमलाल सरगना निवासी पालेडी ने हिम्मत राजपूत निवासी रायपुरिया, चुन्नीलाल पाटीदार निवासी बनी, कनीराम पाटीदार निवासी बनी, शांतीलाल पाटीदार निवासी बनी, प्रहलाद भांबी निवासी बनी पर रोहित के साथ मारपीट कर अपहरण का आरोप लगाया था। जिस पर रायपुरिया थाने पर अपराध दर्ज है।
