Type Here to Get Search Results !

हार का सिलसिला तोडने की रणनीति बनाई कांग्रेस ने

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
नगर पालिका चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माधोसिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बार हर हाल में जीत के लिए रणनीति बनाई गई। सभी वार्डो में पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में जी जान से जुट जाने का आव्हान करते हुए दिशा निर्देश दिए।


 हार का सिलसिला तोडने की रणनीति बनाई कांग्रेस नेबेगमगंज नगर पालिका चुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का तय किया कांग्रेस ने 

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा तरूणाई के साथ ही महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित हुई। पोलिंग बूथ कमेटी के सदस्यों को महत्वूपर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष माधोसिंह पटेल, उदयराम यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीराशर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष लता यादव, रामाधार शर्मा, नवलकिशोर यादव, मोतीलाल शर्मा, नरेन्द्र जैन पारा, किशोरीलाल चौरसिया, राकेश श्रीवास, प्रभुदयाल नेमा, राजेश यादव, कीर्ती यादव, साबिर सिकन्दर, संदीप विश्वकर्मा, शेख फाजिल, अकरम पटेल, शफीक खलीफा, शाकिर अली, शेख शाकिर, रेहान बाबा, मो.इरशाद, अहमद अली, विष्णु साहू, महेन्द्र अहिरवार, एकेखरे, शकील ठेकेदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।