नाम निर्देशन अधिकारी और एसडीएम डीके सिंह ने चेताया है कि, चुनाव की शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का पालन करें, उल्लघंन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव अपराध अधिनियम, जुलूस एवं सभाओं के लिए अनुमति, वाहनों के उपयोग एवं अनुमति, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग व अनुमति तथा पेड न्यूज के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हाट बाजार या भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल पर चुनाव सभा के आयोजन के लिए पहले से अनुमति लेना तथा थाने में ऐसी सभा की सूचना देना होगी। ताकि शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए इंतेजाम किए जा सकें।
![]() |
| स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में पोर्टल पर जानकारी दी गई |
सोमवार को उत्कृष्ट स्कूल के सभागार में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में सिंह ने नगर पालिका के चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी अभ्यार्थियों को समझाइश देते हुए पोर्टल के माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया तथा ईवीएम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। ईवीएम का रेडमाइजेशन मतदान केन्द्रवार निर्धारित किया, 47 ईवीएम के बीयूसीयू नंबर भी बताए कि किस मतदान केन्द्र पर कौन से नंबर की ईवीएम भेजी जाएगी। नगर के 18 वार्डो में 36 मतदान केन्द्र बनाए गए है, 11 ईवीएम रिजर्व में रखी जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एमएल सेन एवं राहुल तिवारी ने जानकारी दी कि 19 नवम्बर को सुबह साढ़े दस बजे उत्कृष्ट स्कूल के माधव स्मृति भवन में ईवीएम की कमीशनिंग की जाना है जिसमें सभी अभ्यार्थी उपस्थित रहें।
