रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
झाबुआ,
20 नवंबर निप्र. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर स्थानीय शगुन
गार्डन में गुरूवार को पूर्व विधायक जेवियर मेडा के नेतृत्व तथा प्रदेश
अनुशासन समिति सदस्य रमेश डोशी के मार्गदर्शन में कांग्रेस समर्थित
पंच-सरपंच, जनपद प्रतिनिधियोंं के अतिरिक्त जिला पंचायत के वर्तमान एवं
निवृतमान सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ।
झाबुआ में कांग्रेस समर्थित पंच-सरपंचों का सम्मेलन
सम्मेलन को संबोधित करते
हुए पूर्व विधायक मेडा ने कहा कि आदिवासियों की भलाई के लिए पूर्व
प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने ना केवल 20 सूत्रीय
कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया वरन ग्रामीण क्षेत्रों एवं आदिवासियों का
योजनाबद्ध रूप से विकास करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों को मजबूत करने की
दिशा में पंचायत स्तर पर लोकतंत्र की नींव डाली और इसी कारण आज हमारे
ग्रामीण आदिवासी पंच-सरपंच तथा जनपद एवं जिला पंचायतों के महत्व को भली
भांति समझ रहे है।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करे
प्रदेश कांग्रेस
अनुशासन समिति के सदस्य डोशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच काना
गुंडिया पिटोल, खुनाभाई, गुलाबसिंह, धुमा भाबोर, रामसिंह माल, जोसफ
भूरिया, मकना भाई बिसौली आदि ने भीली भाषा में उद्बोधन देते हुए एकजुट होकर
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कहीं। झाबुआ जनपद अध्यक्ष
शंकरसिंह भूरिया ने भी जनपद पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यो पर विस्तृत
जानकारी दी। सम्मेलन में आचार्य नामदेव, मुकेश बैरागी, राजेश डामोर सहित
बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। संचालन मनीष व्यास ने किया। आभार
देवीलाल भानपुरिया ने माना।
झाबुआ में कांग्रेस समर्थित पंच-सरपंचों का सम्मेलन
नवंबर 20, 2014
Tags

