मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस से गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाघ एक्सप्रेस आज लेट थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।
ट्रेन जैसे
ही प्लेटफार्म से चली, अचानक 13 वर्षीय जागृति प्लेटफार्म गिर पड़ी। जागृति
देवरिया जिले के थाना भलवनी अंतर्गत ग्राम सोनखरीका गांव निवासी मंशा
तिवारी की बेटी है। मंशा तिवारी रूद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करते
हैं। आज वह देवरिया से रूद्रपुर जा रहे थे। सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन
पर ट्रेन रूकने के बाद जागृति ब्रश करने लगी। तभी उसे उल्टी आ गई। इसी बीच
ट्रेन चल दी। उल्टी करने के लिए जागृति ट्रेन के गेट पर आई और तभी वह झटके
से चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिर गई। जिससे उसका सिर फट गया। चूंकि
ट्रेन ने रेंगना ही शुरू किया था, इसलिए चालक ने ट्रेन रोक दी। परिजन
प्लेटफार्म पर ही उतर गए। इसके बाद जीआरपी की मदद से घायल जागृति को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया।