Type Here to Get Search Results !

कोठीखोह और वीरपुर की बालिकाओं का जलवा

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज, रायसेन.
 
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के निर्देशानुसार राजीव गांधी खेल अभियान के अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय कबड्डी, खो-खो, वालीवाल, फुटबाल, टेनिस, बेडमिंटन एवं एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताएं बालक बालिका वर्ग की उत्कृष्ट स्कूल के मैदान पर आयोजित की गई। इसमें 12 ग्राम पंचायतों के करीब 313 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। 


कोठीखोह और वीरपुर की बालिकाओं का जलवा
ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता सम्पन्न 

पीटीआई आरजी नेमा, प्रदीप सेन, मोहम्मद यासिर वेग, कृष्ण कुमार, विनोद चौबे, रामराज ठाकुर ब्लाक समन्वयक सुभाष रैकवार, जिला सहायक रीडर प्रयांश शिंदे आदि ने प्रतियोगिताओं को पूरा करवाया। ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेश इनवाती ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। सभी विजेताओं को दिए जाने वाले पुरूस्कार की राशि उनके बैंक खाते में डाली जाने की घोषणा ब्लाक समन्वयक ने की।
फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत करहौला ने प्रथम, वीरपुर द्वितीय एवं तृतीय स्थान कोठीखोह ने पाया। बालिका वर्ग में प्रथम कोठीखोह, द्वितीय वीरपुर, तृतीय चांदबढ़ रहीा। व्हालीबाल बालक वर्ग में वीरपुर ने पहला, पिपलिया पाठक ने दूसरा तथा बालिका वर्ग में वीरपुर प्रथम, चंदोरियां द्वितीय स्थान पर रही। टेबिल टेनिस में करहौला प्र्रथम, हप्सिली द्वितीय स्थान पर रही। ऐथेलेटिक्स 100 मी में प्राम परसौरा, 400 मीटर में प्रथम कोठीखोह, 800 मीटर में प्रथम खिरेटी, 1500 मीटर में खजुरिया, 5000 मीटर में फतेहपुर के खिलाड़ी रहे।