रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की लगन, परिश्रम एवं लगातार समीक्षा का फल है कि जनपद शाहजहांपुर विकास कार्यो की रैकिंग में प्रदेश स्तर पर दूसरे नम्बर पर आया।
शाहजहांपुर विकास कार्यो की रैकिंग में प्रदेश स्तर पर दूसरे नम्बर पर
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी गई कि अधिकारियों के लगातार कार्य करने एवं मेहनत का फल है कि प्रदेश स्तर पर कोई रैकिंग में जनपद शाहजहांपुर दूसरे नम्बर पर आया है। तहसील दिवस में जनता की शिकायतें सुनते हुए निर्देश दिए कि कब्जों की शिकायत पर निर्देश दिए कि यदि एक बार कब्जा हटा दिया गया है और दोबारा कब्जा किया गया हो तो सम्बन्धितों के विरूद्ध थानाध्यक्ष सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करें। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने 10 अधिकारियों को ग्राम गुनारा, नूरपुर करही, नगरिया बुजुर्ग, रौली बौरी, सिकन्दरपुर अफगानन, रूस्तमपुर चक्र, सरायं साधौ, रूपापुर, कटियूली गुरगवां में भेजते हुए निर्देश दिए कि वह प्राथमिक विद्यालय में छाÞत्र-छात्राओं शिक्षकों की उपस्थिति मिड डे मील ड्रेस वितरण, पठन पाठन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, हाट कुक, पोषाहार वितरण, राशन वितरण का निरीक्षण एवं गांवों में कोई महत्वपूर्ण अन्य समस्या हो तो उसका निदान करें। कुल 102 शिकायतें आये जिनमें 5 का निस्तारण किया गया।
