रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज, रायसेन.
सुल्तानगंज
थानान्तर्गत बोरिया तिगड्डा पर बाइक व ट्रेक्टर की आमने सामने हुई भिंड़त
में बाइक चालक व सवार घायल हो गए। गंभीर हालत देखते हुए सागर रेफर कर दिया
गया, जहां बाइक सवार की मौत हो गई।
सोमवार की रात करीब दस बजे बाइक
सवार रामकिशन चढ़ार पिता गोपीलाल चढ़ार 25 वर्ष निवासी हदाईपुरा बेगमगंज अपने
साथी मुख्तार खां के साथ प्रतापगढ़ से काम करके लौट रहा था। बोरिया तिगड्डे
पर सामने से आ रहे बिना नम्बर के स्वराज ट्रेक्टर से भिंड़त हो गई, जिसमें
दोनो बुरी तरह घायल हो गए। सुल्तानगंज पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्र सुल्तानपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तिली
अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने के बाद डाक्टर ने रामचरन चढ़ार
की मौत की पुष्टि कर दी तथा मुख्तार को भोपाल रेफर कर दिया है। सुल्तानगंज
पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू
कर दी है।
ट्रेक्टर दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
नवंबर 18, 2014
Tags
