अपनी उपज बेंचने आए किसानों की नीलामी प्रक्रिया दोपहर करीब एक बजे तक शुरू नहीं हुई तो किसानों ने हंगामा खड़ा करते हुए मंडी सचिव को घेर लिया। तभी बताया गया कि, अचानक हम्माल हड़ताल पर चले गए है, इसलिए नीलामी प्रक्रिया नहीं हो पाई है। आक्रोशित किसानों ने मंडी के सामने सागर भोपाल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रो का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जेके जैन एवं एसपी दीपक वर्मा भी जाम में फंस गए।
![]() |
| सागर भोपाल रोड पर जाम लगाए किसान |
किसानों के जाम में कलेक्टर और एसपी की गाडियां भी फंस गई
सूचना मिलते ही तत्काल एसडीएम डीके सिंह और एसडीओपी गिरीश बोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटेभर की मशक्कत के बाद किसानों को इस आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया कि उनकी उपज की नीलामी तत्काल शुरू कराई जाएगी। इसी बीच एसडीएम को सूचना मिली कि मंडी के सभी तुलईया हम्माल उन्हें ज्ञापन देने तहसील में डटे हुए है तो वे वापिस अपने कार्यालय पहुंचे और हम्माल संघ पांच प्रतिनिधियों को अपने पास बुलाकर ज्ञापन लिया। इसमें खुलासा किया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत अपने हम्माल साथी हल्कई, सलीम खां, मथरा प्रसाद, लखनलाल की पुत्रियों के विवाह के लिए दस दस हजार की राशि एवं अपने दो मृतक साथी रामचरन शिल्पकार व हल्के प्रसाद पंथी को पचास पचास हजार की राशि की सहायता मंडी सचिव सुरेश शर्मा के द्वारा लापरवाही बरतते हुए अभी तक प्रदान नहीं की गई। मंडी सचिव शर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर हटाए जाने तथा दोनों योजनाओं के तहत राशि उपलब्ध कराने का भरोसा एसडीएम डीके सिंह ने दिया। इसके बाद ही सभी 131 हम्माल एवं 29 तुलावटियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करते हुए मंडी में कार्य प्रारम्भ कर दिया।
![]() |
| जाम में फंसे एसपी और कलेक्टर के वाहन |
.jpg)
.jpg)