ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो जूनियर एवं सीनियर बालक, बालिका प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 24 पदक जीते। इनमें 15 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है।
मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट जूडो अकादमी के खिलाडियों ने जीते 24 पदक
विजेता खिलाड़ियों ने टीटी नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में गत दिवस मुख्य सचिव अॅन्टोनी डिसा से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। मुख्य सचिव डिसा ने खिलाड़ियों को बधाई देकर उन्हें खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ग्वालियर में 14 से 16 नवम्बर 2014 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूडो बालक, बालिका प्रतियोगिता में 12 से 17 वर्ष आयु के अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में प्रज्ञा मानवटकर (-40 किग्रा), अंतिम यादव (-44 किग्रा), निकिता थापा (-52 किग्रा), निकिता कुशवाह (-57 किग्रा), मुस्कान सोंधिया (-63 किग्रा), यामिनी मौर्य (़63 किग्रा), अनिता गहलोत (-44 किग्रा), समीक्षा बड़कुर (-70 किग्रा), बालक वर्ग में कुलदीप त्रिपाठी (-73 किग्रा), पार्थ राठौर (़81 किग्रा), यश प्रधान (60 किग्रा), रजत पाटीदार (-81 किग्रा), राघवेन्द्र तथा बालक सीनियर वर्ग में जय प्रकाश यादव (-81 किग्रा) और रजत पाटीदार (-90 किग्रा) शामिल है।
इसी प्रकार रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अंकित लखेरे (-50 किग्रा), अमित राव (-55 किग्रा), यश प्रधान (-60 किग्रा), विजय शंकर पाण्डे (-66 किग्रा), श्रद्धा सोनी (-48 किग्रा) एवं समीक्षा बड़कुर (-63 किग्रा) शामिल है। अकादमी की खिलाड़ी एकता कुशवाह (-57 किग्रा), अनिता गहलोत (-48 किग्रा) तथा अभिजीत परमार (-81 किग्रा), ने कांस्य पदक जीता।
