रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
उप्र
आदर्श व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारियों ने बुधवार को आन लाइन ट्रेडिंग
कंपनियों के खिलाफ बाइक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते
हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ के
नेतृत्व में व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया और इसके बाद
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट
को ज्ञापन दिया।
आन लाइन ट्रेडिंग के खिलाफ निकाली गई बाइक रैली
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ व महामंत्री रमेश
चंद्र शुक्ला ने कहा कि जब तक आन लाइन ट्रेडिंग कंपनियों को बंद नहीं किया
जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शकील अहमद, संजय
वर्मा, अजय मोहन शुक्ला, ओमबाबू सर्राफ, मुन्ना बाजपेई, बिशन गोयल, मनोज
कुमार, सुहेल, हरिश्चंद्र गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, राजीव सिंह, मुख्तार हसन
खां, युवा जिलाध्यक्ष अशीष वर्मा, फकरूद्दीन, हाजी अली हसन, शिवम वर्मा,
जफर अली, युवराज वर्मा, अमन, डा. संतोष कुमार पाल, राहुल मिश्रा, ओम सिंह,
देवेंद्र सिंह, पुनीत मिश्रा, मोहम्मद इकबाल, प्रदीप वर्मा, गजेंद्र वर्मा,
सुरेंद्र वर्मा, बाल कृष्ण, अमित तिवारी, विजय, अमन सक्सेना, संजीव,
दिनेश, गोविंद, विपिन, चारू सिंह, अमन वर्मा, मोहम्मद साजिद आदि व्यापारी
मौजूद रहे।
आदर्श व्यापार मंडल ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नवंबर 19, 2014
Tags
