Type Here to Get Search Results !

वूमेन नेशनल बाक्सिंग में मध्यप्रदेश ने जीते 6 पदक

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
रंगारेडी तेलंगाना में 10 से 14 नवम्बर और ग्वालियर में 12 से 16 नवम्बर 2014 तक आयोजित 60वीं महिला शालेय राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट बाक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। पदकों में एक स्वर्ण, एक रजत तथा चार कांस्य पदक शामिल हैं। 


 वूमेन नेशनल बाक्सिंग में मध्यप्रदेश ने जीते 6 पदकमध्यप्रदेश मार्शल आर्ट बाक्सिंग अकादमी के खिलाडियों का चमकदार प्रदर्शन

स्कूल वूमेन नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य
 


विजेता खिलाड़ियों ने टीटी नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में मुख्य सचिव अ‍ॅन्टोनी डिसा से सौजन्य भेंट की और उन्हें अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। मुख्य सचिव डिसा ने खिलाड़ियों को बधाई देकर उन्हें खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मौजूद संचालक ख्ोल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों को इसी तरह जीत का सिलसिला बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बाक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल ने बताया कि रंगारेडी तैलंगाना में आयोजित वुमेन स्कूल नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 में श्रुति यादव (66 किग्रा) ने स्वर्ण, मनी सिंह गौर (48 किग्रा) ने रजत तथा आशा रोका (54 किग्रा.) एवं दिव्या पवार (44 किग्रा.) ने एक-एक कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 में सरिता सिंह तोमर (54 किग्रा.) और उपासना पाण्डे (66 किग्रा.) ने एक कांस्य पदक अर्जित किया।