इलाहाबाद के कुख्यात मीरगंज के रेड लाइट एरिया में मंगलवार रात क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापा मार कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड करते हुए नेपाली लड़कियों सहित 17 लडकियों को बरामद करने के साथ ही उनको पनाह देने वाली 6 महिलाओं गिरफ्तार किया है। इस छापामारी की भनक तो खलबली मच गई। दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले।
क्राइम ब्रांच की पुलिस की छापामार कार्रवाई में पकड़ी गईं 17 लड़कियांलोकल पुलिस को भनक लगे बिना की गई कार्रवाई के बाद भगदड मची
पुलिस ने नेपाली गली से 17 लड़कियों और उन्हें पनाह देने वाली छह महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना मिली थी कि लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। महिलाओं के पुनर्वास के लिए काम करने वाली दिल्ली की एक एनजीओ के अनुसार मीरगंज में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।
मंगलवार रात एसपी क्राइम अरुण कुमार पांडेय एनजीओ कार्यकर्ताओं और छह थानों की पुलिस के साथ मीरगंज की गलियों में घुसे। पुलिस के घुसते ही मद्रासी, जुलाही, नेपाली समेत अन्य गलियों में खलबली मच गई। पुलिस वाले सीधे नेपाली गली में घुसे। पुलिस पकड़ी गईं महिलाओं और लड़कियों को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
लोकल पुलिस को भनक नहीं लगने दी गई
छापे की कार्रवाई से कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया। जब एसपी क्राइम लड़कियों को लेकर कोतवाली पहुंचे तो खलबली मच गई। अफसरों को शक था कि रेड लाइट एरिया में कोतवाली पुलिस को साथ ले जाने पर सफलता नहीं मिलेगी।
मीरगंज को धरोहर घोषित कराने रहवासियों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय रहवासियों ने सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया और बताया कि, मीरगंज में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था और अब वहां रेड लाइट एरिया है। यह शर्मनाक है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को सामने आना होगा, ताकि रेड लाइट एरिया हटाकर मीरगंज को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा सके। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी के साथ प्रदर्शन में शलभ पांडेय, सुनील चौधरी, श्रीकांत, सोनू केसरवानी, दिनेश केसरवानी, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप चौरसिया, लल्लू लाल कुशवाहा आदि शामिल रहे।
