जमीर सिद्दीकी, मुबंई.
फिल्म निर्माता और शाहरुख खान के खास दोस्तों में शुमार करीम मोरानी के घर के बाहर बीते सोमवार को फायरिगं करने वाले सात सदस्यीय गैंग को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार के करने के साथ ही दावा किया है कि, फायरिगं करने वाले रवि पुजारी गैंग के गुर्गे हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि फायरिंग करने वालों का अगला टारगेट शाहरुख के अलावा फराह खान और महेश भट्ट भी थे।
मोरानी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले रवि पुजारी गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार
ब्लैक मनी के कारोबार से जुड़ा है शाहरुख का करीबी करीम मोरानी का नाम
पुलिस ने यह दावा किया है कि, सात लोगों के गैंग के टारगेट पर बड़े सेलिब्रिटी थे। गिरफ्तार किए गए अपराधी अंडरवर्ल्ड डान रवि पुजारी के लिए काम करते हैं। पुजारी को हफ्ता नहीं देने वालों को सबक सिखाने के लिए हमले करते हैं। गौरतलब होगा कि फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का डिस्ट्रीब्यूशन राइट करीम मोरानी के पास है।
पुजारी गैंग के टारगेट पर होने को लेकर शाहरुख खान, फराह खान और महेश भट्ट में से किसी भी सेलिब्रिटी ने पुलिस की इस रिपोर्ट पर कमेंट करने से इंकार कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस सदानंद दत्ते के मुताबिक, हमारे पुलिस अधिकारियों के पास ऐसी सूचना थी कि सात लोग जिनके पास हथियार है किसी बड़े सेलिब्रिटी को मार सकते हैं। ताकि उनका दबदबा इंडस्ट्री में कायम हो सके, जिसके बाद वे जब चाहे तब धन उगाही कर सके। आपको बता दे कि रवि पुजारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में धन उगाही के लिए जाना जाता है। वह इस बात से खफा है कि, हैप्पी न्यू ईयर के डिस्ट्रीब्यूशन राइट उसके एक करीबी दोस्त को नहीं दिया गया। वह फिल्म की कुल कमाई में से भी एक हिस्से की मांग कर रहा था।
प्रचार पाने के लिए करवाया गया फर्जी हमला...?
पुलिस के ही कुछ अफसरों का अलग ही कहना है। शाहरुख खान की फिल्में ओम शांति ओम के बाद से पिटना शुरु हो गई हैं। इससे बचने के लिए शाहरुख ने टाकीजों के साथ किए गए करार की आड़ में दूसरी फिल्मों को नहीं लगने देते हैं। इसके साथ ही अपने आप को लाइम लाइट में रखने के लिए टोटके करते रहते हैं। हालांकि, शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस के सामने रिलीज अजय देवगन की सन आफ सरदार रिलीज होकर 100 करोड से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में रवि पुजारी जैसे प्रचार के प्यासे डान की ओर से हमला किए जाने को लेकर फिक्सिंग भी बताई जा रही है।
करीम मोरानी के बाद शाहरुख और फराह थे टारगेट..?
नवंबर 20, 2014

