Type Here to Get Search Results !

सांझी शहादत एवं साझी विरासत हमारे जिले की शान

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 19 से 25 नवम्बर 2014 तक मनाये जा रहे कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की सपथ ली गई।

 
सांझी शहादत एवं साझी विरासत हमारे जिले की शान

कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की सपथ

कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एमएन उपाध्याय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिले के विकास भवन, जिला पंचायत कार्यालय, शिक्षा विभाग व शिक्षण संस्थाओं सहित समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी और गोष्ठियां आयोजित करते हुए धर्म निरपेक्षता, साम्प्रदायिक सदभाव आदि विषयों पर गोष्ठियां भी आयोजित की गई। 
गॉधी भवन स्थित जिला सूचना कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्यमी अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम सभी में मानव धर्म सबसे बड़ा है और मानवता के लिए हम एक दूसरे के सहभागी बने। डा. ओरी लाल ने कौमी एकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। चन्द्र वीर गंगू ने कहा कि समाज की एकता के लिए जरूरी है कि किसी प्रकार की भ्रान्तियां न फैले। ओमकार मनीषी ने कौमी एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति ने सबको बराबर का हक दिया है। श्रीमती सुरैया खान ने कहा कि हम सब एक ही खुदा के बन्दे हैं। उक्त अवसर पर सहायक निदेशक सूचना केएल चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।