रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
उद्योग विभाग में पदस्थ आनन्द मिंज ने नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन, शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में चेम्पियन आॅफ चेम्पियन्स का खिताब जीता है।
नई दिल्ली में 10 से 14 नवम्बर को हुई प्रतियोगिता में मिंज ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 80 किलोग्राम वर्ग में शरीर सौष्ठव इवेंट में स्वर्ण पदक जीता साथ ही ओवर आल चेम्पियन आॅफ चेम्पियन्स आॅल इंडिया सिविल सर्विसेस के खिताब पर भी कब्जा किया। उद्योग आयुक्त बीएल कान्ताराव ने भी मिंज को बधाई दी तथा उम्मीद जताई की आगे भी वे मध्यप्रदेश व उद्योग विभाग का नाम रोशन करेंगे।
आनन्द बने सिविल सर्विसेस चेम्पियन आफ चेम्पियन्स
नवंबर 19, 2014
Tags
