Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री बोले, बेगमगंज तक ट्रेन भी आएगी

मोहम्मद शब्बीर अहमद, बेगमगंज, रायसेन.
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, बेगमगंज को नगर से महानगर बनाएंगे और बेगमगंज तक ट्रेन भी आएगी।
दरअसल, बेगमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी गायत्री नगरिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि, बेगमगंज का सम्पूर्ण विकास करूंगा, सड़कें बनी, नालियों बनी, पेयजल के लिए 14 करोड़ की राशि आ गई है, पेयजल व्यवस्था होगी, विकास के सारे काम होकर रहेंगे, ट्रेन भी आएगी, पिक्चर तो अब बनना शुरू हुई है। चौहान के अनुसार, विकास के जो काम हमने सात आठ साल में किए वह कांग्रेस साठ साल में नहीं कर सकी। कांग्रेस ने देश प्रदेश को बर्बाद किया, लेकिन छह माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है। कांग्रेस के समय बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई को कम किया है। डीजल पेट्रोल के दाम कम हुए है। 


मुख्यमंत्री बोले, बेगमगंज तक ट्रेन भी आएगी
नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार

शिवराज सिंह चौहान ने बेगमगंज को महानगर बनाने का किया दावा


राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने दबाव की राजनीति पर दिया अल्टीमेटम


 मुख्यमंत्री ने बेगमगंज में भी भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि बेगमगंज को महानगर बनाकर रहूंगा, सब्जी मंडी, पार्क, खेल मैदान, सड़कें, नालियां, गंदे पानी की निकासी जैसे सारे काम करवाऊंगा। नगर विकास में पैसे की कमी नहीं आने देंगे। उन्हाने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि अच्छा अध्यक्ष बना तो काम होगा, यदि गड़बड़ बना तो सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा। वही अल्प संख्यक मतदाताओं का रिझाते हुए कहा कि हमने कभी अल्पसंख्यक बहुसंख्यक में भेदभाव नहीं किया है, तीर्थ यात्रा के साथ अल्पसंख्यकों को अजमेर शरीफ भेजा है। मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के साथ निकाह योजना भी लागू की है। उन्होने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस दिवालिया हो गई है कांग्रेस में टिकिट बिक गए वो क्या विकास करेंगें, आओ उठो भाईयों बेगमगंज को भी कांग्रेस मुक्त करदो। 

राजस्व मंत्री का अल्टीमेटम, अब नहीं चलेगी दबाव की राजनीति
राजस्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर में दस साल के अंदर कराए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए फिर से भाजपा अध्यक्ष चुनने की अपील की। उन्होने कहा कि 14 करोड़ की जलआवर्धन योजना, नपा भवन, बस स्टैंड, सड़कों व नालियों का निमार्ण हो चुके हैं। अब जो बायपास की मांग है वह आचार संहिता हटने के बाद पूरी कराई जाएगी। उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब दबाव की राजनीति का दौर खत्म हो गया है, यदि कोई वोट के लिए दबाव दे तो हमें फोन करें, अब दबाव नहीं चलेगा, बेगमगंज भय मुक्त होकर रहेगा।
इस अवसर पर पं.मोतीलाल शर्मा, कैलाश नगरिया, विवेक श्रीवास्तव, माधो सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुरखी विधायक पारूल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सिलवानी नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी मिलन जैन का भी परिचय कराया गया। संचालन भगवानसिंह ठाकुर व नेतीशरण भार्गव ने एंव आभार प्रदर्शन पं. राकेश भार्गव द्वारा किया गया।