रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
अमर
शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वाधान
में अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के नेतृत्व क्षमता विकास हेतु नई रोशनी
पत्रिका का विमोचन आनंदपुरम स्थित परिहार काटेज कार्यालय पर हुआ। इस अवसर
पर अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेश कुमार
शर्मा ने कहा कि महिला समाज की धुरी है। एक जागरूक महिला का प्रभाव सात
पीढ़ियों तक होता है।
अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए नई रोशनी पत्रिका का विमोचन
इस अवसर पर प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय
जलालाबाद के चीफ प्राक्टर डा. एसके सिंह यादव ने कहा कि महिला प्रजनन का
पर्याय है। महिलाओं के विकास से ही देश का विकास होगा। इस अवसर पर संस्था
अध्यक्ष कुंवर मुनीष सिंह परिहार ने कहा कि संस्था द्वारा जलालाबाद विकास
क्षेत्र में पांच स्थानों पर अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व क्षमता विकास
हेतु छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 नवंबर को सिकंदरपुर अफगान, 25 को
रौलीबौरी, 26 को याकूबपुर, 27 को हारगुरैया, 28 को रूस्तमपुर अल्पसंख्यक
वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई रोशनी पत्रिका अल्पसंख्य
महिलाओं के जीवन में वरदान सिद्ध होंगी। इस अवसर पर दिनेश पाल सिंह यादव,
रमेश यादव, अविनाश गौतम, रंजू सिंह, मुकेश सिंह परिहार, सफी अख्तर अंसारी,
डा.फैयाज अहमद, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, मो.उमर उस्मानी, शमीम अनवर अंसारी
आदि मौजूद रहे।
जागरूक महिला का प्रभाव होता है सात पीढ़ियों तक
नवंबर 23, 2014
Tags
