रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
डा.अम्बेडकर
स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण
समारोह पुवायां रोड स्थित बुध बिहार में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षबर्धन असुर जी रहे। इस अवसर पर पदाधिकारयों को शपथ
दिलाई गई और प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने छात्रों को अम्बेडकर विचारधारा
के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष आनंद, प्रदेश महासचिव
अमित कुमार, प्रदेश सचिव राजीव भाटिया व मीडिया प्रभारी अनूप कुमार मौजूद
रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन विचारक दाताराम दोहर ने की। संयोजक
जिलाध्यक्ष राहुल गौतम व मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जसपाल गौतम रहे।
डीएएसएफआई का प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण संपन्न
नवंबर 18, 2014
Tags
