विधायक नागर सिंह चौहान ने कहा है कि आदिवासी बहुल जिले में अशिक्षा और अंधविश्वास ने गहराई तक पैर पसार रखे हैं, इसके विरुद्ध शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बुराइयों को दूर किया जा सकता है। शराब और कुरीतियों की वजह से अनेक अपराध जन्म लेते हैं और अनेक परिवार तबाह हो जाते हैं, इनसे लड़कर ही बेहतर समाज की रचना की जा सकती है।
![]() |
| कार्यक्रम में शामिल समिति सदस्य |
विधायक नागर सोमवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में आयोजित व्रहद ग्राम सुरक्षा समिति व मोहल्ला समिति के सम्मेलन सह प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा की शासन स्तर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं हमारे जिले में संचालित की जा रही है उसका प्रत्येक ग्रामीण लाभ लेकर अपना और समाज का जीवन स्तर ऊँचा उठाए। सरकार ने हमारे लिए प्रत्येक ग्राम फ लिए में निर्माण के साथ विभिन्न सरंचनाएं बनाई है, जिनकी हिफ ाजत करने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। आम जनता के साथ शासकीय संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी ग्राम सुरक्षा समिति के प्रत्येक सदस्य की है। इस अवसर पर अलीराजपुर मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या, जनपद उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर सहित मुकेश वाणी, जीतेन्द्रप्रसाद वाणी, महबूब पठान, जीतेन्द्र राज व क्षेत्र के पंच, सरपंच, सुरक्षा समिति के सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित थे। आयोजन में गुजरात के लोकनृत्य दल ने सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए नृत्य व नाटिका से सभी को मोहित कर दिया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। सदस्यों को किट वितरित कर सामूहिक भोज भी कराया गया। संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया। आभार मोटीसिंह नायक ने माना।
![]() |
| कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि |
पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने कहा की अधिक शराब का सेवन अनेक अपराध को बढ़ाता है, वहीं सड़क दुर्घटना भी नशे की वजह से ही हो रही है। समाज में व्याप्त कुरीतियों से अपराध पनपते हैं। कई हत्याएं व रंजिश के पीछे जिले में डायन करार देने से हो रही है, शिक्षा की कमी के रहते डायन और बडवा, भोपा के पीछे अनेक घर बर्बाद हो गये हैं। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी बताया। जिले के सभी अच्छे समिति सदस्यों को बंदुक के लाइसेंस में प्राथमिकता देने की बात भी कही। नवागत एसडीओपी आनंदसिंह वास्कले ने कानूनी पहलुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है साथ ही बाल विवाह, अवैध परिवहन के प्रति सचेत रहने को कहा। यातायात प्रभारी हिन्दूसिंह मुवेल ने चालकों को यातायात संबंधी जानकारी देते हुए कहा की गाड़ी में ओवारलोड़ नहीं करे। लाइसेंस बनाने व हेलमेट की अनिवार्यता भी बताई।

