रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद.
घर
की छत से बिजली के तार में फंसी पतंग निकालना एक बालिका को महंगा पड गया।
जानकारी के अनुसार निर्मला पिता बालकृष्ण 14 वर्ष निवासी भोई मोहल्ला
सोमवार शाम को अपने घर की छत से कुछ दूरी पर बिजली के तारों में फंसी पतंग
को लोहे के सरिये से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी लोहे के सरिये में
करंट आ गया। करंट लगने से बालिका छत से नीचे गिर गई। नतीजे में उसके शरीर
पर कई जगह चोंट आई। तत्काल परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
पर लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया।
पतंग निकालते करंट लगने से छत से गिरी बालिका घायल
नवंबर 17, 2014
Tags
