रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद, झाबुआ.
शारदा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर के प्रमुख चौराहों के साथ डिवायडर पर गलत साईड से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर बाएं चलने की सलाह दी। बच्चों के हाथ में स्वच्छता के नारे लिखी तख्तियां भी थी जो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। विद्यार्थियों ने चौराहों के साथ नगर के शासकीय कार्यालयों के आस-पास फैली गंदगी और नगर की पिछडी बस्ती वार्ड 13 एवं 15 में भी विशेष सफाई अभियान चलाया। इनके साथ नगर पंचायत की घर-घर से कचरा एकत्र करने वाली वेन भी चल रही थी, जिसमें यह बच्चे कचरा एकत्र कर रहे थे।
यातायात नियमों के पालन की सलाह दी छात्रों ने
नवंबर 14, 2014
