Type Here to Get Search Results !

बाल दिवस मनाने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में शुक्रवार को नगर सहित अंचल की शैक्षणिक संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्थानीय मिशन स्कूल में चाचा नेहरू को याद करते हुए बाल दिवस पर चुटकुले, चित्रकला, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं चाचा नेहरू को याद किया।

मेघनगर में बाल स्वच्छता अभियान चलाया गया
मेघनगर में बाल स्वच्छता अभियान चलाया गया
मेघनगर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, स्वच्छता अभियान, हाथ धुलाई के लाभ पर विशेष कार्यक्रम छात्राओं द्वारा किया गया। ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संस्था में चश्मों का वितरण किया गया। संस्था प्राचार्य जीएस देवहरे व मुख्य परामर्शदाता सांखला व समस्त स्टाफ  ने छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण तथा बाहर स्वच्छ अभियान चलाकर बाल दिवस के साथ बाल स्वास्थ्य दिवस के रूप में सफई की।
पेटलावद में भी हुए कई आयोजन
शासकीय हाई स्कूल गढ़ी पर बाल दिवस के अवसर पर कई आयोजन किए गए। जिनमें चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद, स्वच्छता मिशन के अंतर्गत परिसर की स्वच्छता में सभी छात्र-छात्राआें ने भाग लिया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद में संस्था परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।