रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
समाजवादी
पार्टी प्रबुद्ध सभा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. मनोज पाण्डेय ने
सभा का प्रथम विस्तार करते हुए जनपद निगोही क्षेत्र के ग्राम नवीपुर के
प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू को जिलाध्यक्ष पद पर नामित किया है। यह सूचना
जैसे ही यहां पहुंची पार्टी कार्यकर्ताओ ने श्री तिवारी के गांव पहुंचकर न
सिर्फ उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया बल्कि मिठाई खिलाकर सबका
मुंह मीठा कराया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार मिश्र एडवोकेट,
राजीव सक्सेना संजीव मिश्रा, पंकज मिश्रा, रामानुज वाजपेई, निशांत पाण्डेय,
मोंटू मिश्रा, राजीव बाजपेई, संजय वाजपेई, वाहेद खां, राजेश सिंह, अतुल
सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, अश्वनी मिश्रा, कुलदीप
मिश्रा, शिवकुमार सिंह, आशीष वाजपेई, भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट, भूपेन्द्र
मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सपा प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष बनने पर पिन्टू का स्वागत
नवंबर 20, 2014
Tags
