Type Here to Get Search Results !

सिरदर्द की दवा समझकर पी गई कीटनाशक

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
ग्राम सागोनी की एक महिला सिर में दर्द होने से दवा समझकर कीटनाशक पी गई, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर कर दिया गया है।


सिरदर्द की दवा समझकर पी गई कीटनाशकग्राम सागोनी निवासी प्रभुदयाल लोधी की 25 वर्षीय पत्नी के सिर में दर्द होने के कारण उसने घर की अलमारी में रखी दवा उठाकर पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने पर घर वालों को बताया कि यह दवा पी ली है, तब पता चला कि दवा के धोके में वह कीटनाशक पी गई है। जिसे आनन फानन में सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बेगमगंज पुलिस ने मामला शून्य पर कायम करते हुए थाना राहतगढ़ (सागर) के अन्तर्गत होने से राहतगढ़ थाने भेज दिया है।