Type Here to Get Search Results !

जन्म कल्याणक महोत्सव में 108 दीपों से आरती

रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर/झाबुआ.

जन्म कल्याणक महोत्सव में 108 दीपों से आरती मोहनखेडा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रागंण स्थित गौडी पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित पार्श्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत 108 दीपो से भगवान की महाआरती उतारी गई। महिला मंडल द्वारा चौबीसी का आयोजन किया गया। आज गुरूवार को भगवान पार्श्वनाथ का दिक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रात: भक्तांबर पक्षाल पूजन के पश्चात अठठम तप तेले के आराधको के पारणे हुए। पारणे में अठठम तप के तपस्वियों का बहुमान लाभार्थी परिवार के पूरणमल जैन, विणा देवी, सुरेशचंद्र जैन, सीमा जैन, राजेश जेन, जैकी जैन ने उपहार प्रदान कर किया। वही धर्मसभा में मुनिश्री ने भगवान के दिक्षा जयंती पर प्रकाश डाला।