Type Here to Get Search Results !

शहर को अपराधों से राहत दिलाने सौंपा ज्ञापन

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
शहर जाम से जूझ रहा है। अपराध चरम पर हैं। डग्गामार वाहनों की लापरवाही से लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में तमाम व्यापारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक आशाराम यादव से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर जाम व अपराधों से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की। 


शहर को अपराधों से राहत दिलाने सौंपा ज्ञापन
शहर को जाम और अपराध से मुक्ति के लिये व्यापारी मिले प्रभारी पुलिस अधीक्षक से

व्यापारी नेता कुलदीप सिंह के साथ नीरज गुप्ता, मो.नाजिम खां, अनिल गुप्ता, धर्मपाल रैना आदि व्यापारियों ने एएसपी से कहा कि उनके संगठन द्वारा कई बार आवाज उठाई गई और ज्ञापन पर भी दिए गए, लेकिन समस्या से निजात दिलाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किए। जिसके कारण हालात दिन व दिन बद से बदतर हो रहे हैं। जाम के कारण लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चे और उनके वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। नो इंट्री में भी भारी वाहन घुसे चले आते हैं। डग्गामार वाहनों पर भूसे की तरह सवारियां ढोई जा रही हैं। अराजकता हावी है, आए दिन शहर में फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार आदि घटनाओं की बाढ़ आई हुई है।