Type Here to Get Search Results !

स्काउट-गाइड ने सीखा तंबू और पुल बनाना

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोेत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्ष्ऋण शिविर के चौैथे दिन का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से हुआ। 


स्काउट-गाइड ने सीखा तंबू और पुल बनाना

इसके बाद प्रशिक्षक करूण कुमार पांडेय ने स्काउटों तथा गाइडों को पुल निर्माण और तंबू निर्माण के विषय में जानकारी व प्रशिक्ष्ऋण दिया। स्काउटों की टोलियों ने निश्चित स्थानों पर अपने तंबू लगाए तथा अपने संसाधनों से भोजन भी बनाया। भोजन का स्वाद विभाग के सदस्यों के साथ आए हुए मेहमानों ने भी लिया। अतिथियों में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मिश्र तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आर्य महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रानी त्रिपाठी ने स्काउट गाइडों द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्ष्ऋण किया। प्रशिक्ष्ऋण शिविर की प्रभारी डा. रत्ना गुप्ता, डा.एमके वर्मा, डा.एसजे सिंह, डा.मीना शर्मा, डा.प्रभात शुक्ला, डा.प्रशांत अग्निहोत्री, डा.शैलजा मिश्र, सुषमा मेहरोत्रा, अरविंद शुक्ला, राजेश कुमार, नंदिनी कश्यप आदि मौजूद रहे।